कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में मास कम्युनिकेशन के छात्र व एनसीसी कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का चयन अंतरराष्ट्रीय ‘यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम भूटान 2026’ के लिए हुआ है। गौरव की इस बड़ी वैश्विक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट सहित विश्वविद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है।
Recent Posts
Nainital Krishnapur Road Protest: गांधी जयंती पर बुनियादी हक के लिए फूटा जनता का गुस्सा, गांधी मूर्ति के सामने कृष्णापुर वासियों ने खोला मोर्चा, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Nainital Krishnapur Road Protest: नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में आजादी के बाद से अब तक सड़क न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांधी जयंती पर तल्लीताल गांधी मूर्ति के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व सभासदों के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लिंक रोड निर्माण न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण मतदान बहिष्कार और उग्र चक्का जाम आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।
Tallital Krishnapur Road Protest: तल्लीताल डांठ पर कृष्णापुर के ग्रामीणों का धरना जारी, सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी
तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने मांग पूरी न होने पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए हैं।
सावधान! वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें नैनीताल पुलिस का यह मेगा ट्रैफिक प्लान
नैनीताल पुलिस ने 2 से 4 अक्टूबर 2026 के लंबे वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए नया ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दौरान भारी वाहनों के रूट बदले रहेंगे और भवाली से कैंची धाम के लिए निजी वाहनों पर रोक लगाते हुए शटल सेवा को अनिवार्य किया गया है। यात्रा पर निकलने से पहले पुलिस की इस गाइडलाइन को ज़रूर पढ़ लें।
वीडियो: नैनीताल SSP के एक ई-मेल से रुका चुनाव; ABVP और ‘काला झंडा’ संगठन में जीत के श्रेय की जंग
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में पुलिस के खुफिया इनपुट के बाद भारी हड़कंप मच गया। धनबल और बाहुबल की सूचना पर एसएसपी के ई-मेल के बाद चुनाव प्रक्रिया को रोकना पड़ा, जिससे नाराज छात्र नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और आत्मदाह तक की धमकी दे डाली। भारी बवाल और आपातकालीन बैठक के बाद देरी से शुरू हुए मतदान में यतिन पांडे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जीत के बाद एबीवीपी और काला झंडा संगठन में श्रेय लेने की होड़ मच गई, जिस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने खुद को निर्दलीय विजेता बताया है।
