कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में पुलिस के खुफिया इनपुट के बाद भारी हड़कंप मच गया। धनबल और बाहुबल की सूचना पर एसएसपी के ई-मेल के बाद चुनाव प्रक्रिया को रोकना पड़ा, जिससे नाराज छात्र नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और आत्मदाह तक की धमकी दे डाली। भारी बवाल और आपातकालीन बैठक के बाद देरी से शुरू हुए मतदान में यतिन पांडे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जीत के बाद एबीवीपी और काला झंडा संगठन में श्रेय लेने की होड़ मच गई, जिस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने खुद को निर्दलीय विजेता बताया है।
Category: राजनीति और प्रशासन
- जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नैनीताल व कुमाऊं क्षेत्र की राजनीतिक हलचल।
MBPG College Result: छात्र राजनीति के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत, 466 वोटों से जीते आर्यन बेलवाल
MBPG College Election Result: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज को मंगलवार मध्य रात्रि छात्रों की नई सरकार मिल गई है। निर्दलीय उम्मीदवार आर्यन बेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के मेहुल साह को 466 मतों से पराजित कर 45वें छात्र संघ अध्यक्ष का ताज अपने सिर सजाया है। वहीं, लगातार दो बार से काबिज विद्यार्थी परिषद को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। पूरी चुनावी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
हॉस्टल की समस्याओं ने जगाई बदलाव की चिंगारी: निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष बनीं बागेश्वर की कुमकुम
नैनीताल के प्रतिष्ठित डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बागेश्वर की कुमकुम जोशी निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। केपी हॉस्टल में रहते हुए छात्राओं की बुनियादी समस्याओं और दिक्कतों को करीब से देखने के बाद उन्होंने खुद छात्र राजनीति में आने का साहसिक फैसला किया। जानिए कैसे हॉस्टल की परेशानियों ने उनके भीतर लीडरशिप की चिंगारी जगाई और अब मुख्यधारा की राजनीति में करियर बनाने का उनका क्या है बड़ा लक्ष्य।
मां बनी छात्रा, बेटा बना छात्रसंघ का ‘सिकंदर’: नैनीताल के DSB परिसर में भानु प्रताप चौहान की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें इस महाविजय की पूरी इनसाइड स्टोरी
DSB Campus Student Union Election 2026: नैनीताल के प्रसिद्ध डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने 482 वोटों से अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लेकिन इस महाविजय की असली कहानी भानु की मां (पार्षद बीना चौहान) की है, जिन्होंने लिंगदोह कमेटी के कड़े नियमों को मात देने और बेटे का चुनाव प्रचार करने के लिए खुद इसी कॉलेज के MA Political Science में एडमिशन ले लिया था। जीत की घोषणा होते ही मां के आंसू छलक पड़े। जानिए इस ऐतिहासिक चुनाव, 5 वोटों से जीती संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के नतीजों की पूरी इनसाइड स्टोरी।
DSB Campus Election Results 2026: निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2026 घोषित हो गए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान 1,355 वोट हासिल कर अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर गौरी और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की है, जबकि नौ पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। पढ़िए वोटों के आंकड़ों के साथ पूरी रिपोर्ट।
DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के तहत नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां अध्यक्ष पद के लिए 3 और छात्राओं के आरक्षित पदों सहित विभिन्न पदों पर कुल 20 नामांकन पत्र बिके। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।