विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: नैनीताल में रिकॉर्ड तोड़ आमद, होटलों में जगह न मिलने पर सैलानियों ने खुले आसमान और सड़कों पर गुजारी रात

Nainital hotels full होने के कारण सरोवर नगरी में पर्यटकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। सप्ताहांत (लॉन्ग वीकेंड) पर क्षमता से अधिक सैलानी पहुंचने से सभी होटल और होमस्टे पूरी तरह पैक हो गए, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को कड़कड़ाती ठंड के बीच सड़कों, गाड़ियों और खुले सार्वजनिक बरामदों में रात गुजारनी पड़ी। प्रशासन ने बिना एडवांस बुकिंग के आने वाले पर्यटकों को अन्य नजदीकी पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने की सलाह दी है।

उत्तराखंड: रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की दर्दनाक मौत, डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल

रामनगर के पीरूमदारा में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें।

शोक की लहर: 138 साल की उम्र में स्वामी परमानन्द पुरी जी का निधन, हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

भीमताल के पदमपुरी शोध संस्थान के अनन्य भक्त और 138 वर्षीय प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संत श्री श्री 1008 स्वामी परमानन्द पुरी जी महाराज का मंगलवार रात हल्द्वानी के अस्पताल में निधन हो गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमए करने के बाद वर्ष 1930 में नैनीताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहे स्वामी जी के महाप्रयाण से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Lalkuan Police Married Woman Suicide Case: मुख्य आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Lalkuan Police Married Woman Suicide Case: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि दो सह-अभियुक्त अभी भी फरार हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सख्त भू-कानून का असर: नैनीताल जिले के इन गांवों में दर्जनों नाली जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के तहत नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित प्रयोजन के विपरीत भूमि का उपयोग करने वाले 7 मामलों में उपजिलाधिकारी न्यायालय ने 1.822 हेक्टेयर (91 नाली) जमीन को सभी भारों से मुक्त कर राज्य सरकार में निहित (जब्त) करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है।

नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जमीन नापने के नाम पर 30 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

patwari arrested dhari nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले की धारी तहसील में शनिवार को विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन नापने के नाम पर घूस मांगने वाले इस पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस टीम उसके हल्द्वानी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

तीन अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं बची अमन की जान, स्वास्थ्य सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैली जलजनित बीमारी का कहर थम नहीं रहा है। कैलाखान निवासी 26 वर्षीय युवक अमन सोनकर की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लगातार आ रहे मामलों और मौतों के बीच स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

सीएम धामी के नैनीताल दौरे के दौरान व्यापारियों को ज्ञापन सौंपने से रोकने का आरोप

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान एक बड़ा […]

Assembly Election 2027 Nainital Prep: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, कार्मिकों का डेटा न देने वाले अफसरों की सैलरी रोकने के आदेश

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच नैनीताल के जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने चुनाव ड्यूटी के लिए कार्मिकों का डेटा न देने वाले विभागाध्यक्षों का सितंबर महीने का वेतन रोकने का बड़ा आदेश दिया है।