Ram Singh Kaira की मौजूदगी में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीड़ापानी और ओखलकांडा में भाजपा की बड़ी सांगठनिक बैठक, चुनाव 2027 के लिए बनी रणनीति

Ram Singh Kaira ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीड़ापानी और ओखलकांडा मंडल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन बैठकों के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतियों, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा: Kainchi Dham, भवाली और भीमताल में ताबड़तोड़ छापेमारी, 12 सैंपल लैब भेजे

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नैनीताल जिले के Kainchi Dham, गरमपानी, भवाली और भीमताल क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा कसते हुए टीम ने मिठाई, शहद और तेल के 12 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने की चेतावनी दी है।

Haldwani Road Accident: रामपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, VDO समेत दो की मौत, दो गंभीर

Haldwani Road Accident: हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कालाढूंगी के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।

Kainchi Dham Traffic Alert: कैंची धाम, भवाली और भीमताल में वीकेंड पर रूट डायवर्जन लागू, दोपहिया वाहनों पर भी बैन; घर से निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Kainchi Dham Weekend Traffic Plan 2026: कैंची धाम, भवाली और भीमताल में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने नया ट्रैफिक और रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक भारी वाहनों, टैक्सियों और दोपहिया वाहनों (Bike/Scooty) पर सख्त पाबंदी रहेगी। यात्रा पर निकलने से पहले रूट डायवर्जन, शटल सेवा और पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Cyber Fraud in Nainital: नैनीताल में फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, मदद के बहाने असम की महिला से 3.25 लाख रुपये की साइबर ठगी

Cyber Fraud in Nainital: नैनीताल के मालरोड में असम की महिला से फेसबुक फ्रेंड ने मदद के बहाने 3.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिंदुखत्ता में 110 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर दबोचा

Lalkuan Police Arrested Liquor Smuggler: लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

गोपेश्वर में कैफे में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने सूझबूझ से टाला बड़ा धमाका; 3 गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले

उत्तराखंड के गोपेश्वर में डिग्री कॉलेज के पास एक कैफे में भीषण आग लग गई। फायर सर्विस ने सूझबूझ से रसोई में रखे 3 कमर्शियल गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़े विस्फोट और भयानक हादसे को टाल दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Ramnagar Resort News: कॉरपोरेट पार्टी की आड़ में दरिंदगी, रामनगर के रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Ramnagar Resort News: नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ‘द जंगल ट्रेल रिजॉर्ट’ में कॉरपोरेट एनिवर्सरी पार्टी के दौरान दिल्ली की युवती के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात। पुलिस ने पुणे और दिल्ली के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

Kumaun University: छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली, भानु प्रताप सिंह ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Kumaun University के डीएसबी परिसर (नैनीताल) में छात्रसंघ के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने खुद अपनी ही टीम के कुछ पदाधिकारियों पर फर्जी अध्यक्ष बनकर स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए जालसाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार, ATS और हॉक कमांडो तैनात; अफसरों ने पुलिस बल को दी ब्रीफिंग

Garhwal Police Security Briefing: उत्तराखंड के भराड़ीसैंण (चमोली) में मंगलवार से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आईजी कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सुरक्षा में तैनात सैकड़ों पुलिसकर्मियों को कड़े अनुशासन और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी है। सुरक्षा के लिए एटीएस, हॉक टीम, पीएसी के साथ ही भारी संख्या में अधिकारी तैनात किए गए हैं।