रानीखेत निवासी का खोया हुआ कीमती आईफोन (iPhone 16) सकुशल किया वापस

Almora Police Smart Cell: अल्मोड़ा बाजार में खोया हुआ एक कीमती आईफोन 16 पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंच गया है। पोखरखाली निवासी आशीष बोरा को मिले इस फोन को उन्होंने कोतवाली में जमा कराया, जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीखेत निवासी मोबाइल स्वामी को ढूंढ निकाला और फोन सुपुर्द किया।

कम समय में होगी केदारनाथ-बदरीनाथ की यात्रा! रुद्रप्रयाग बाईपास सुरंग और अलकनंदा पुल का ट्रायल रन शुरू, सीएम धामी ने परखीं तैयारियां

Rudraprayag Bypass Project के अंतर्गत नवनिर्मित पुल और सुरंग का सोमवार (26 अक्टूबर 2026) को […]

Nainital Road Accident: वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पिकअप ने ग्रामीण को कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोटाबाग-बांसी मार्ग पर अड़िया के पास रात के अंधेरे में अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी तारा सिंह (53) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं नैनीताल के ये नामी होटल और रेस्टोरेंट, प्रशासन ने कसा शिकंजा, लगा भारी जुर्माना

नैनीताल जिले में Food Safety Rules Violation Nainital के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशों पर एडीएम विवेक राय की कोर्ट ने सड़े-गले व एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करने और गंदगी पाए जाने पर कैंची धाम व हल्द्वानी के रेस्टोरेंट्स सहित 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी फोर्ड फिगो कार; खुद मौके पर पहुंचे SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार अनंत्रित होकर पलटने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और पुलिस टीमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और आम जनता से नियमों का पालन करने की भावुक अपील की। पूरी खबर पढ़ें।

Bhimtal Mehra Gaon Accident: मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, ठेकेदार और मालिक पर मुकदमा

Bhimtal Mehra Gaon Accident: नैनीताल जनपद के भीमताल (मेहरा गांव) में एक आवासीय परिसर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण के दौरान ऊपर से भारी मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से मूल रूप से नेपाल के रहने वाले दो श्रमिकों (एक महिला व एक युवक) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी पाए जाने पर पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Ramnagar Dowry Murder Case:दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, वारदात को सुसाइड दिखाने की कोशिश नाकाम, पति सहित 4 गिरफ्तार देखे वीडियो

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर (खताड़ी) में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Ramnagar Dowry Murder Case के मुख्य आरोपी पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

Haldwani Hotel Suspicious Death: दिल्ली की महिला मित्र के साथ होटल में रुके शादीशुदा युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवा के इस्तेमाल की आशंका

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में दिल्ली की महिला मित्र के साथ रुके 32 वर्षीय विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा तबीयत बिगड़ने से पहले कथित तौर पर शक्तिवर्धक गोली (यौनवर्धक दवा) लेने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर बिसरा सुरक्षित रख लिया है।

Banbhoolpura Police Action: जिला बदर की धज्जियां उड़ाकर हल्द्वानी में घूम रहा था शातिर अपराधी, नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन कर जनपद में छिपे शातिर अपराधी वसीम उर्फ चिंगाड़ू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 20 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Uttarakhand Minister Rekha Arya husband dispute: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

उत्तराखंड की राजनीति में भारी भूचाल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून में संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज कराई है। जानिए Uttarakhand Minister Rekha Arya husband dispute से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले में हत्या की साजिश, कॉर्पोरेट फ्रॉड और मंत्री की अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सभी बड़े और तथ्यात्मक अपडेट्स।