Tallital Krishnapur Road Protest: तल्लीताल डांठ पर कृष्णापुर के ग्रामीणों का धरना जारी, सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के कृष्णापुर वार्ड में सड़क की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। Tallital Krishnapur Road Protest के तहत पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहा।

क्षेत्रवासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खलीक ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर मामले के समाधान के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था। प्रशासनिक और राजनीतिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपने आंदोलन की रणनीति बदलते हुए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रखने का बड़ा ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में पर्यटकों से बड़ी ठगी: ट्रेन में दोस्ती कर होटल के कमरे में किया बंद, नगदी और मोबाइल लेकर फरार

रोड नहीं तो वोट नहीं’ के लगे नारे, आश्वासन से थके लोग

धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद वर्तमान सभासद सुरेंद्र कुमार ने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कृष्णापुर क्षेत्र के लोग दशकों से अपने बुनियादी हक यानी सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें केवल फाइलों और बयानों में ही आश्वासन मिले हैं, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि वर्ष 2027 के आगामी चुनावों से पहले सड़क का निर्माण धरातल पर नहीं उतरा, तो कृष्णापुर वार्ड के लोग पूरी तरह से मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के गगनभेदी नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें:  ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी का तांडव: IIT रुड़की और पंतनगर के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, STP सीवर लाइन शक के घेरे में

बलियानाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल

सभासद सुरेंद्र कुमार ने बलियानाला क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा कार्यों और बजट के उपयोग पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बलियानाला के ट्रीटमेंट और सुरक्षा कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर यह मार्ग हल्के या छोटे वाहनों का भार भी संभालने की स्थिति में नहीं है, तो यह बेहद चिंताजनक विषय है और इसकी तकनीकी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  वीकेंड और गणेश चतुर्थी पर कैंची धाम या नैनीताल आने का है प्लान? घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस का यह नया मेगा ट्रैफिक और रूट डायवर्जन प्लान

तल्लीताल डांठ पर आयोजित इस Tallital Krishnapur Road Protest में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर मुख्य रूप से दीपेश भट्ट, रेखा जोशी, दामोदर जोशी, कांता गोस्वामी, दिनेश चंद्र भट्ट, गजेंद्र सिंह बोरा, केसी पालीवाल, हरीश चंद्र भट्ट और महेंद्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क को लेकर कोई ठोस लिखित आदेश जारी नहीं होता, उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *