नैनीताल।Nainital Tourism October Weekend सरोवर नगरी नैनीताल में अक्टूबर के पहले वीकेंड पर पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। गांधी जयंती की छुट्टी और लंबे वीकेंड के चलते देश के कोने-कोने से पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि शहर के प्रमुख होटलों में 60 से 70 प्रतिशत कमरे एडवांस में बुक हो चुके हैं, और अधिकांश बुकिंग फुल टैरिफ (बिना किसी डिस्काउंट) पर हुई है।इस भारी भीड़ से जहां एक ओर माल रोड और पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है, वहीं होटल, टैक्सी और बोट कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। स्थानीय व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस बार ‘ऑटम सीजन’ (Autumn Season) पिछले कई सालों के मुकाबले सबसे शानदार रहने वाला है।
लंबी बरसात के बाद अब ‘ऑटम सीजन’ का धमाका
उत्तराखंड में इस साल हुई लंबी और भारी बारिश के कारण शरद कालीन पर्यटन सीजन थोड़ा देरी से शुरू हुआ है। मानसून की विदाई के बाद अब नैनीताल का मौसम बेहद खुशनुमा और सुहावना हो गया है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर का पूरा महीना सीजन के लिहाज से चरम (Peak Season) पर रहेगा।
बाबा नीम करौली का ‘कैंची धाम’ है भीड़ की सबसे बड़ी वजह
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की इस रिकॉर्ड तोड़ आमद के पीछे सबसे बड़ा कारण बाबा नीम करौली का कैंची धाम आश्रम है। पिछले कुछ समय में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। नैनीताल आने वाला लगभग हर पर्यटक कैंची धाम में बाबा के दर्शन के लिए जरूर जा रहा है, जिससे भवाली और अल्मोड़ा हाईवे पर भी पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है।
सैलानियों के लिए जरूरी सलाह: पहले करा लें एडवांस बुकिंग
अगर आप भी इस वीकेंड या अक्टूबर के महीने में नैनीताल, भीमताल या मुक्तेश्वर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
• होटल बुकिंग: कमरे मिलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए घर से निकलने से पहले ऑनलाइन या एडवांस बुकिंग जरूर कर लें।
• ट्रैफिक जाम: वीकेंड पर मॉल रोड और कैंची धाम रूट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है, अतः सुबह जल्दी निकलना बेहतर होगा।
🏨 नैनीताल ट्रिप स्पेशल गाइड (बजट होटल बुकिंग)
क्या आप इस वीकेंड या अक्टूबर में नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं और आपको सस्ते व अच्छे होटल ढूंढने में परेशानी हो रही है? हमारी टीम आपको सरोवर नगरी में सबसे कम दामों पर बेहतरीन बजट होटल्स दिलाने में मदद करेगी।