कैंची धाम पहुंची हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की निर्माता अनुप्रिया नागर, बाबा नीब करौरी को लेकर किया बड़ा खुलासा

भवाली (नैनीताल)। देश भर के सिनेमाघरों और सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली फिल्म हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के निर्माता अनुप्रिया नागर बाबा नीब करौरी महाराज के दर पर पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र कैंची धाम का दौरा कर बाबा की पावन मूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया और फिल्म की सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद मांगा।

हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के निर्माता अनुप्रिया के कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ‘भय्यू’ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रबंधक ने उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनके सिद्धांतों और इस दिव्य स्थान के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक विनोद जोशी ने निर्देशक को बाबा की जीवनी और चमत्कारों पर आधारित एक विशेष पुस्तक भी भेंट स्वरूप दी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में यूनिवर्सल एफसी का जलवा, गैलेक्सी क्लब को हराकर जीता कुमाऊं कप फुटबॉल खिताब

बाबा की कृपा से मिली फिल्म को सफलता: डॉ. चतुर्वेदी

मीडिया से बातचीत करते हुए हनुमान अंश के निर्माता अनुप्रिया नागर ने कहा, “आज ‘हनुमान अंश’ फिल्म को पूरे देश में जो अपार प्यार और सफलता मिल रही है, वह सब बाबा नीब करौरी महाराज की असीम कृपा का ही परिणाम है।” उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म को बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाबा की अलौकिक आध्यात्मिक शक्तियों से रूबरू कराना था।

यह भी पढ़ें:  Kumaon Commissioner Deepak Rawat एक्शन मोड में, नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक तक सड़कों का स्थलीय निरीक्षण; देखें पूरी रिपोर्ट

फिल्म के माध्यम से दर्शक सनातन संस्कृति और बाबा के जीवन से जुड़ी कई ऐसी अनसुनी जानकारियों से वाकिफ हो रहे हैं, जिन्हें अब तक बहुत कम लोग जानते थे। अनुप्रिया नागर मंदिर परिसर में करीब एक घंटे तक रुकी। इस दौरान उन्होंने वहां की शांति और सकारात्मक ऊर्जा को महसूस किया। बाबा के दर्शन और ध्यान लगाने के बाद वह वापस लौट गए। गौरतलब है कि कैंची धाम देश-विदेश के दिग्गजों की आस्था का केंद्र रहा है, और अब ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसके निर्देशक का यहां आना प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  बदरीनाथ में सेना और संस्कृति का अनूठा संगम, सीएम धामी ने कहा- 'विकास भी, विरासत भी' के मूलमंत्र पर बढ़ रहा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *