नैनीताल की शिक्षिका मीनाक्षी बिष्ट ‘ज्ञान गंगा सम्मान 2026’ से सम्मानित, सीएम धामी ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

नैनीताल। meenakshi bisht ज्ञान गंगा सम्मान से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की रसायन विज्ञान प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी को अलंकृत किया गया है। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शाॅल भेंटकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह सम्मान कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। इस समारोह में संस्था द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। मीनाक्षी बिष्ट को यह पुरस्कार उनके द्वारा विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जन-जागरूकता के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करने के लिए दिया गया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कई बड़े अभियान चलाए हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, नशा मुक्ति और एचआईवी एड्स (HIV/AIDS) जागरूकता जैसे गंभीर विषय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  CM पुष्कर सिंह धामी को लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने भेंट की पुस्तक 'हे राम', मुख्यमंत्री ने की शोधपरक प्रयास की सराहना

स्वयंसेवकों ने रैलियों, सुंदर पोस्टरों, स्लोगन, निबंध और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभाई है। बिष्ट की इस शानदार उपलब्धि पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। स्कूल प्रबंधन ने इस पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए बड़े गौरव का विषय है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती और पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रेनू बिष्ट सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:  Betalghat Gandhi Shastri Jayanti Celebration: बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुख्य अतिथि डॉ. भुवन चन्द्र आर्य ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित

पुरस्कार पाकर मीनाक्षी बिष्ट ने कही यह बात

सम्मान प्राप्त करने के बाद कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वयंसेवकों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार मेरे ऊर्जावान स्वयंसेवकों, विद्यालय परिवार और सहयोग करने वाले सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है। यह सम्मान मुझे भविष्य में और अधिक उत्साह तथा समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहने की प्रेरणा देगा।”

यह भी पढ़ें:  CM Dhami Strict Action Uttarakhand: जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर झुका धामी सरकार का हंटर, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 इंजीनियर निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *