नैनीताल में गाड़ी से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रात को घात लगाकर बैठी जनता ने एक चोर को रंगे हाथों दबोचा

नैनीताल। Nainital में तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। उत्तराखंड के इस पहाड़ी शहर में पिछले कई महीनों से सड़कों पर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल और डीजल गायब होने की वारदातें सामने आ रही थीं। मल्लीताल और आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग गाड़ियों से ईंधन, बैटरी और स्टेपनी चोरी होने से बेहद परेशान थे। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो जागरूक स्थानीय निवासियों ने खुद ही चोरों को पकड़ने का फैसला किया। बुधवार की रात क्षेत्रवासियों ने घेराबंदी कर गिरोह के एक सदस्य को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें:  नंदा देवी महोत्सव: कल नैनीताल, भवाली और भीमताल में बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, DM ने जारी किए सख्त आदेश

यह पूरा मामला मार्च महीने से सी.आर.एस.टी. (CRST) स्कूल के पीछे वाले मार्ग से शुरू हुआ था। आए दिन बाइक और स्कूटी से पेट्रोल गायब होने के बाद पीड़ित अर्जुन और अन्य स्थानीय लोगों ने सड़क पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरा लगवा दिया था। कैमरे की फुटेज खंगालने पर तड़के सुबह दो युवक बाइक से तेल चुराते हुए दिखाई दिए। बुधवार की रात जैसे ही चोर दोबारा कैमरे की निगरानी वाले क्षेत्र में दिखाई दिए, पहले से घात लगाकर बैठे क्षेत्रवासियों ने उन पर धावा बोल दिया। काफी संघर्ष के बाद लोगों ने चार चोरों में से एक को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड: रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की दर्दनाक मौत, डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल

पुलिस के आने से पहले हुई ‘आवभगत’

चोरों के पास से एक स्कूटी और ‘आर्मी’ (Army) लिखी हुई बाइक (संख्या यू.के.04 ए.एल.4318) बरामद हुई है। जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 5-5 लीटर की कई प्लास्टिक की बोतलें और जैरीकेन मिले, जिनमें चोरी का पेट्रोल भरा हुआ था। महीनों से अपनी मेहनत की कमाई का तेल चोरी होने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाने से पहले पकड़े गए चोर की जमकर ‘आवभगत’ (धुनाई) की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चोर को हिरासत में ले लिया। मल्लीताल कोतवाली पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार हुए बाकी तीन चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  सख्त भू-कानून का असर: नैनीताल जिले के इन गांवों में दर्जनों नाली जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *