Nainital news: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर भारी दबाव, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरी पुलिस

सप्ताहांत (वीकेंड) के चलते सरोवर नगरी नैनीताल, कैंची धाम और भवाली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए SSP नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के तहत नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां अध्यक्ष पद के लिए 3 और छात्राओं के आरक्षित पदों सहित विभिन्न पदों पर कुल 20 नामांकन पत्र बिके। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

कैंची धाम पहुंची हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की निर्माता अनुप्रिया नागर, बाबा नीब करौरी को लेकर किया बड़ा खुलासा

भवाली (नैनीताल): देश भर में तहलका मचाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में करीब एक घंटे तक बाबा का ध्यान लगाया और फिल्म की राष्ट्रव्यापी सफलता के लिए बाबा का आभार जताते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम; अल्मोड़ा में बना स्मारक, बेसहारा बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नैनीताल के मल्लीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में पंत जी के भव्य स्मारक के तैयार होने की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के हर जिले में बेसहारा बच्चों के लिए मुफ्त हॉस्टल व शिक्षा की सुविधा देने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को “नशे के बदले दूध” पीने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।