नैनीताल में खोई मुरादाबाद के पर्यटक की 5 वर्षीय मासूम, देवदूत बने कांस्टेबल ने खोजकर मां को सौंपा

नैनीताल के मल्लीताल में मुरादाबाद से आए पर्यटक परिवार की 5 वर्षीय मासूम बेटी अचानक भीड़ में बिछड़ गई। परिजनों की सूचना पर मल्लीताल चौकी के कांस्टेबल मनोज जोशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को ‘कैपिटल हॉल’ के पास से सकुशल बरामद कर मां शबाना के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।

हॉस्टल की समस्याओं ने जगाई बदलाव की चिंगारी: निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष बनीं बागेश्वर की कुमकुम

नैनीताल के प्रतिष्ठित डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बागेश्वर की कुमकुम जोशी निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। केपी हॉस्टल में रहते हुए छात्राओं की बुनियादी समस्याओं और दिक्कतों को करीब से देखने के बाद उन्होंने खुद छात्र राजनीति में आने का साहसिक फैसला किया। जानिए कैसे हॉस्टल की परेशानियों ने उनके भीतर लीडरशिप की चिंगारी जगाई और अब मुख्यधारा की राजनीति में करियर बनाने का उनका क्या है बड़ा लक्ष्य।

मां बनी छात्रा, बेटा बना छात्रसंघ का ‘सिकंदर’: नैनीताल के DSB परिसर में भानु प्रताप चौहान की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें इस महाविजय की पूरी इनसाइड स्टोरी

DSB Campus Student Union Election 2026: नैनीताल के प्रसिद्ध डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने 482 वोटों से अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लेकिन इस महाविजय की असली कहानी भानु की मां (पार्षद बीना चौहान) की है, जिन्होंने लिंगदोह कमेटी के कड़े नियमों को मात देने और बेटे का चुनाव प्रचार करने के लिए खुद इसी कॉलेज के MA Political Science में एडमिशन ले लिया था। जीत की घोषणा होते ही मां के आंसू छलक पड़े। जानिए इस ऐतिहासिक चुनाव, 5 वोटों से जीती संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के नतीजों की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat एक्शन मोड में, नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक तक सड़कों का स्थलीय निरीक्षण; देखें पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रामनगर क्षेत्र की सड़कों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम दिया है कि आगामी 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को हर हाल में ठीक कर दिया जाए, वर्ना कड़ी कार्रवाई होगी।

छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, खुद मोर्चे पर उतरे SSP नैनीताल

DSB Campus Nainital छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सुपर अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों ने सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया है और चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

DSB Campus Nainital: छात्रसंघ चुनाव के मतदान कल, दावों की बौछार के बीच उड़ीं लिंगदोह कमेटी के नियमों की धज्जियां

DSB Campus Nainital छात्रसंघ चुनाव में वादों की बौछार के बीच लिंगदोह समिति के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ीं। आज 5,318 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। जानिए इस चुनावी हंगामे की पूरी रिपोर्ट।

नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जमीन नापने के नाम पर 30 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

patwari arrested dhari nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले की धारी तहसील में शनिवार को विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन नापने के नाम पर घूस मांगने वाले इस पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस टीम उसके हल्द्वानी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के तहत नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां अध्यक्ष पद के लिए 3 और छात्राओं के आरक्षित पदों सहित विभिन्न पदों पर कुल 20 नामांकन पत्र बिके। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

CM पुष्कर सिंह धामी को लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने भेंट की पुस्तक ‘हे राम’, मुख्यमंत्री ने की शोधपरक प्रयास की सराहना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल दौरे के दौरान प्रख्यात लेखक व पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी हत्याकांड पर आधारित अपनी बहुचर्चित शोधपरक पुस्तक ‘हे राम’ भेंट की। मुख्यमंत्री ने लेखक के इस ऐतिहासिक और साहसिक शोध प्रयास की जमकर सराहना की है।

Assembly Election 2027 Nainital Prep: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, कार्मिकों का डेटा न देने वाले अफसरों की सैलरी रोकने के आदेश

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच नैनीताल के जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने चुनाव ड्यूटी के लिए कार्मिकों का डेटा न देने वाले विभागाध्यक्षों का सितंबर महीने का वेतन रोकने का बड़ा आदेश दिया है।