मां नंदा देवी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने खुद संभाला मोर्चा

नैनीताल। Maa Nanda Devi Mahotsav Nainital Security उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध, ऐतिहासिक और धार्मिक माँ नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे महोत्सव क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में भारी पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने खुद मेला क्षेत्र का सघन धरातलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने माँ नंदा देवी की सायंकालीन आरती में सम्मिलित होकर पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपद एवं समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं शांति के लिए माँ नंदा देवी से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:  Nainital Jila Badar Action: DM के निर्देश पर 5 और शातिर अपराधी जिला बदर, इस साल अब तक 103 निष्कासित

महोत्सव क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मेला कंट्रोल रूम और CCTV कंट्रोल रूम का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने कैमरों की फीड देख रहे ऑपरेटरों को हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बनाए गए विभिन्न रूट डायवर्जन पॉइंट्स और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा स्थलों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान SSP नैनीताल ने ड्यूटी पर तैनात समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा जाए।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में आस्था का समंदर: मंगोली से नयना देवी मंदिर तक भव्य नगर भ्रमण, कन्धों पर 'कदली' और आंखों में श्रद्धा के आंसू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क एवं संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के साथ अत्यंत विनम्र व्यवहार किया जाए, जिससे पुलिस की एक सकारात्मक छवि बने। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति (Emergency Situation) उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:  Nainital Durga Puja: मां नयना देवी मंदिर में गूंजे महिषासुर मर्दिनी के जयकारे, 108 कमल के फूलों और दीपों से हुआ माता का अलौकिक अभिषेक

इस भव्य धार्मिक महोत्सव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने आम जनता और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग मांगा है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी यातायात और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को दें।

इस महत्वपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SSP नैनीताल के साथ जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *