भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर से बिना बताए गए तीन नाबालिग बालकों को महज 24 घंटे के भीतर जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से यह कामयाबी पाई और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Tag: Nainital Police
Nainital Mallital Road Accident: स्कूटी के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Nainital Mallital Road Accident: नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड क्षेत्र के पास स्थित सीआरएसटी स्कूल मार्ग की तीव्र ढलान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ स्कूटी के अचानक ब्रेक फेल होने से वह पूरी तरह अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र: हल्द्वानी में 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर
Nainital Police Diwali Security: दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नैनीताल पुलिस हाई-टेक मोड में है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) से 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता और व्यापारियों को पूरी तरह भयमुक्त माहौल मिल सके।
ध्वनि प्रदूषण पर Nainital police का बड़ा एक्शन: हल्द्वानी में 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, मौके पर ही उतरवाए साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न
हल्द्वानी के हीरानगर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हुड़दंगियों पर Nainital police ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 15 मॉडिफाइड वाहनों को सीज़ कर दिया। पुलिस ने इन वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए ‘रेट्रो साइलेंसर’ और कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। नियमों के तहत कंपनी निर्मित सामान्य साइलेंसर लगवाने के बाद ही इन वाहनों को अवमुक्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ खाकी चुनी, अब Dr. Jagdish Chandra IPS बने
राष्ट्रीय एकता दिवस पर नैनीताल के एसपी ट्रैफिक Dr Jagdish Chandra IPS कैडर से अलंकृत हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी दीपम सेठ ने उन्हें आधिकारिक बैच पहनाकर बधाई दी। जेएनयू से पीएचडी और देश की प्रतिष्ठित फेलोशिप हासिल करने वाले डॉ. जगदीश चन्द्र के वैज्ञानिक से आईपीएस अधिकारी बनने के इस पूरे सफर और उपलब्धियों को विस्तार से पढ़ें।
त्योहारों और विधानसभा सत्र को लेकर अलर्ट पर Nainital police: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और विधानसभा सत्र को देखते हुए Nainital Police पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी कोतवाली में उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी फोर्ड फिगो कार; खुद मौके पर पहुंचे SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.
Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार अनंत्रित होकर पलटने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और पुलिस टीमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और आम जनता से नियमों का पालन करने की भावुक अपील की। पूरी खबर पढ़ें।
