एनटीडी न्यूज के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मां नंदा देवी महोत्सव नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मेला क्षेत्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यातायात रूटों का सघन निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।