Uttarakhand Karwa Chauth Holiday 2026: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश भर की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का बड़ा तोहफा दिया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, शैक्षणिक संस्थानों और राजकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जानिए शासन के इस आदेश से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
Category: मुख्य समाचार
नैनीताल, कुमाऊं और पूरे उत्तराखंड की सबसे बड़ी, ताज़ा और प्रामाणिक ख़बरें।
त्योहारों और विधानसभा सत्र को लेकर अलर्ट पर Nainital police: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और विधानसभा सत्र को देखते हुए Nainital Police पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी कोतवाली में उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Haldwani Teenpani Flyover Accident: हल्द्वानी फ्लाईओवर हादसे में 3 नाबालिगों की मौत, कार मालिक प्रोफेसर पिता को होगी 3 साल की जेल?
Haldwani Teenpani Flyover Accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा दिल्ली में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार मालिक पिता के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त जांच शुरू कर दी है।
Bindukhatta Revenue Village Proposal: वनाधिकार कानून से नहीं, निर्वनीकरण कर भूमि हस्तांतरण से ही प्रशस्त होगा बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मार्ग; 27 अक्टूबर से गैरसैण सत्र में प्रस्ताव पारित करने की मांग, भाकपा (माले) की बैठक में भाजपा सरकार पर तीखा निशाना
भाकपा (माले) बिंदुखत्ता कमेटी की दीपक बोस भवन में आयोजित बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला गया। जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने तकनीकी तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि वनाधिकार कानून 2006 की जटिल शर्तों के कारण बिंदुखत्ता राजस्व गांव नहीं बन सकता, बल्कि निर्वनीकरण कर भूमि हस्तांतरण से ही इसका रास्ता साफ होगा। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि 27 अक्टूबर से गैरसैण में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बिंदुखत्ता को मालिकाना हक देने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाए, अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
Amritpur Bypass Kathgodam Construction: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण; बोले— कैंची धाम और कुमाऊं जाने वाले पर्यटकों को मौसमी जाम से मिलेगी शीघ्र राहत, बजट की नहीं होगी कमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली धाम (कैंची धाम) और कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में जाने वाले पर्यटकों को मौसमी जाम से परमानेंट राहत दिलाने के लिए इस बाईपास का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सीएम ने बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अधिकारियों को रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुल व सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में बाईपास का 15% और 75 मीटर स्टील पुल का 10% कार्य पूरा हो चुका है।
Maithili Thakur Kainchi Dham: सुप्रसिद्ध लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में टेका माथा; मिला अलौकिक सुकून
बिहार के अलीनगर से माननीय विधायक और सुप्रसिद्ध लोक गायिका की Maithili Thakur Kainchi Dham यात्रा इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ पोर्टल्स तक जमकर सुर्खियां बटोर रही है। रविवार को उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक आस्था केंद्र कैंची धाम पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ बाबा नीब करौरी महाराज की पावन प्रतिमा के दर्शन किए, बल्कि सिद्धि मां के मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित विशेष अनुष्ठानों में भाग लेकर पवित्र प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओ.पी. बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह ‘भय्यू’ ने उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हें बाबा की अलौकिक लीलाओं पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। इस दौरान लोक गायिका ने कहा कि बाबा के पावन दरबार में आकर उन्हें जिस दिव्य मानसिक शांति और सुकून की अनुभूति हुई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसके बाद वह हल्द्वानी में आयोजित भव्य ‘कुमाऊं महोत्सव’ में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।
Mahendra Bhatt Book Launch Dehradun: महेंद्र भट्ट ने किया पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विमोचन, दिखेगा सीएम धामी के जीवन का सफरनामा
Mahendra Bhatt Book Launch Dehradun: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में सीएम धामी के छात्र जीवन, आरएसएस, एबीवीपी से जुड़ाव और उनके शुरुआती राजनीतिक सफर के अनछुए पहलुओं को विस्तार से समेटा गया है।
Deepak Rawat Jansunwai Haldwani: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में मौके पर ही सुलझे विवाद; दाखिल-खारिज और अवैध ब्याज धंधे पर दिए सख्त निर्देश
Deepak Rawat Jansunwai Haldwani: आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में देर शाम तक जनसुनवाई की। इस दौरान भूमि विवाद, अवैध ब्याज धंधे, श्रमिकों की बहाली, और वैवाहिक सामान वापसी जैसे मामलों में दोनों पक्षों को तलब कर मौके पर ही समाधान कराया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
Bhimtal Udyog Mitra Samiti meeting 2026: भीमताल विकास भवन में उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश; EO पर बिफरे CDO
Bhimtal Udyog Mitra Samiti meeting 2026 विकास भवन भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सड़क, बिजली, पानी और औद्योगिक ऋण से जुड़ी उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए, वहीं बैठक से गायब रहने पर भीमताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
Ajay Bhatt Haldwani Base Hospital inspection: सांसद अजय भट्ट ने किया बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण, बदहाली देख बिफरे; CMO को दिए कड़े निर्देश
Ajay Bhatt Haldwani Base Hospital inspection के दौरान सांसद अजय भट्ट ने अस्पताल की बदहाली और गंदगी देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों पर भारी नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने मौके से ही फोन पर CMO नैनीताल को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
