Nainital News: डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में हिमनद झीलों के फटने (GLOF) से उत्पन्न संभावित आपदाओं के जोखिम न्यूनीकरण को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में देश-विदेश के 120 आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों ने संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम (पूर्व चेतावनी प्रणाली) स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
Category: मुख्य समाचार
नैनीताल, कुमाऊं और पूरे उत्तराखंड की सबसे बड़ी, ताज़ा और प्रामाणिक ख़बरें।
Bhimtal News: भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वरोजगार को मिलेगी नई ताकत
Bhimtal News: महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने आउटलेट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहाड़ की राजमा, शहद, लाल चावल और रिंगाल हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।
Nainital News: एक साल बाद वाहन दौड़ेंगे, लोअर मॉल रोड के अस्थायी रैंप टूटने शुरू, कल से पैदल और कुछ दिनों बाद वाहनों की होगी आवाजाही
नैनीताल की ऐतिहासिक लोअर मॉल रोड एक साल बाद कल से यातायात के लिए चरणबद्ध तरीके से खुलने जा रही है। भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग का ₹3.48 करोड़ की लागत से आधुनिक ‘माइक्रो पाइलिंग’ तकनीक द्वारा स्थायी ट्रीटमेंट पूरा कर लिया गया है। लोनिवि द्वारा सड़क पर बनाए गए अस्थायी रैंपों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के अनुसार, सोमवार से यह मार्ग सबसे पहले पैदल यात्रियों के लिए खोला जाएगा, जिसके ठीक कुछ दिनों बाद सभी प्रकार के वाहनों की सुचारू आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे शहर को भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
Udham Singh Nagar Excise Department Raid: उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; काशीपुर में कच्ची शराब की 2 भट्ठियां ढहाईं, 4500 किलो लहन किया नष्ट
Udham Singh Nagar Excise Department Raid: उधमसिंह नगर के काशीपुर (क्षेत्र-03) में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की 2 भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम खाईखेड़ा में की गई इस छापेमारी में लगभग 4500 किलोग्राम कच्चा लहन मौके पर नष्ट किया गया और 50 लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
Uttarakhand Police President Colour Parade को लेकर राजभवन अलर्ट, राज्यपाल से मिले DGP दीपम सेठ
उत्तराखंड में Uttarakhand Police President Colour Parade और कुंभ मेला 2027 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर राजभवन अलर्ट मोड पर है। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में DGP दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट कर राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारी सीजन की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।
Almoda News: ऐतिहासिक मल्ला महल में तीन दिवसीय ‘आजीविका सरस मेला’ शुरू, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने की स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील
अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय Aajivika Saras Mela Almora का भव्य शुभारंभ हो गया है। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीण महिलाओं के हुनर की सराहना की। जिला प्रशासन एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में पहाड़ी मसाले, जैविक दालें, ऐपण कला और हथकरघा उत्पादों के कुल 25 स्टॉल लगाए गए हैं। आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों से इन स्वदेशी और ऑर्गेनिक उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने की अपील की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित; बच्चों को सिखाए गए पॉक्सो कानून और मौलिक अधिकार
नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एक Child Legal Awareness Camp का सफल आयोजन किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आलोक राम त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों 1098 और 112 का उपयोग करने की महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई।
