ठप हो सकती हैं पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाएं! 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं उत्तराखंड आशा वर्कर्स

अब सितंबर महीने के हर मंगलवार को पीएचसी और सीएचसी स्तर पर उग्र प्रदर्शन करेंगी […]

मानसून की विदाई के बाद सज गए चारों धाम, 15 सितंबर से Chardham Yatra Second Phase के लिए उमड़ेगा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में मानसून सीजन खत्म होने के बाद 15 सितंबर से Chardham Yatra Second Phase आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहा है। रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए हैं।

कैंची धाम पहुंची हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की निर्माता अनुप्रिया नागर, बाबा नीब करौरी को लेकर किया बड़ा खुलासा

भवाली (नैनीताल): देश भर में तहलका मचाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में करीब एक घंटे तक बाबा का ध्यान लगाया और फिल्म की राष्ट्रव्यापी सफलता के लिए बाबा का आभार जताते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

हल्द्वानी में युवाओं से बोले नितिन नवीन: सिर्फ नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनें; युवा संवाद में गूंजा पलायन का मुद्दा

हल्द्वानी में भाजपा नेता नितिन नवीन ने युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने उत्तराखंड में पलायन, रोजगार की कमी और धामी सरकार की योजनाओं को लेकर तीखे सवाल उठाए। नितिन नवीन ने युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला (Job Creator) बनने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे कौशल विकास और स्थानीय अवसरों से पहाड़ों का पलायन रोका जा सकता है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम; अल्मोड़ा में बना स्मारक, बेसहारा बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नैनीताल के मल्लीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में पंत जी के भव्य स्मारक के तैयार होने की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के हर जिले में बेसहारा बच्चों के लिए मुफ्त हॉस्टल व शिक्षा की सुविधा देने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को “नशे के बदले दूध” पीने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।