नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन ने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों को सुनहरे अवसरों में बदलने और एक बेहतर समाज व राज्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्तराखंड की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। युवाओं ने विशेष रूप से पहाड़ों से हो रहे पलायन की गंभीर समस्या पर चिंता जताई। युवाओं का कहना था कि रोजगार के उचित साधनों और बेहतर अवसरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है।इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने स्वीकार किया कि पलायन उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके स्थाई समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास का विस्तार करना बेहद जरूरी है। इस गोष्ठी में युवाओं के करियर, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत रणनीति साझा की गई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनें।
पलायन पर युवाओं ने उठाए तीखे सवाल
कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने प्रदेश की कई ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की योजनाओं, उनके जमीनी असर और युवाओं के लिए उनके फायदों को लेकर सीधे सवाल पूछे। संवाद में सबसे बड़ा और संवेदनशील मुद्दा ‘पलायन’ का रहा। युवाओं ने खुलकर कहा कि आज भी उत्तराखंड के पहाड़ों से युवाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा और बेहतर अवसरों के अभाव में मजबूरीवश बाहर जाना पड़ रहा है।
पलायन का समाधान: शिक्षा, कौशल और स्थानीय रोजगार
युवाओं की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने माना कि उत्तराखंड में पलायन वाकई एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है, लेकिन इसके स्थाई समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए साधन विकसित करने होंगे। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास (स्कील डेवलपमेंट) और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब गांवों में ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे, तो पलायन खुद-ब-खुद थम जाएगा।
करियर और उद्यमिता पर हुई गहन चर्चा
संवाद में युवाओं के करियर, रोजगार और स्वरोजगार (उद्यमिता) को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। भाजपा नेता ने युवाओं से राज्य के विकास में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश और प्रदेश का भविष्य है। यदि वे स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो राज्य की आर्थिकी को एक नई मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र, युवा उद्यमी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।