ALERT: बिना होटल बुकिंग कैंची धाम आए तो होगी मुश्किल! कमिश्नर दीपक रावत का अल्टीमेटम- 15 दिन में लगेंगे ऑटोमैटिक गेट

नैनीताल। उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक ‘Kainchi Dham Nainital’ और बाबा नीब करौरी के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप इस वीकेंड Kainchi Dham Nainital आने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने साफ कर दिया है कि बिना एडवांस होटल बुकिंग के आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को नैनीताल के जिला विकास प्राधिकरण सभागार में एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। जिसमें मुद्दा उठा कि हाल ही में गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर कैंची धाम में रोजाना 35,000 से अधिक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ आमद दर्ज की गई, जिससे नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया था। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज के बाद से मंदिर में अचानक श्रद्धालुओं की जो ‘सुनामी’ आई है, उसे देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने साफ तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीकेंड पर बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए और श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  शिवांगी शाह बनीं रोटरी क्लब की नई अध्यक्ष, विनोद दुआ ने संभाला सचिव का कार्यभार

15 दिन का अल्टीमेटम: मंदिर में एंट्री-एग्जिट होगी ऑटोमैटिक

Kainchi Dham Nainital में उमड़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नर ने मंदिर समिति को 15 दिनों की डेडलाइन दी है।

• ऑटोमैटिक गेट्स: मंदिर के दरवाजों पर धक्का-मुक्की और लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए अगले 15 दिनों में स्वचालित (Automatic) गेट लगाए जाएंगे।

• हेड काउंट कैमरे: मंदिर में किस पल कितने श्रद्धालु अंदर जा रहे हैं और कितने बाहर आ रहे हैं, इसका सटीक डेटा रखने के लिए हाई-टेक हेड काउंट कैमरे इंस्टॉल होंगे।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कैंची धाम नैनीताल ट्रैफिक प्लान बैठक लेते हुए

शिप्रा नदी में नहाने पर ‘नो एंट्री’: डीएम को मिले सख्त आदेश

धार्मिक आस्था के नाम पर नदी को गंदा करने और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर भी नकेल कस दी गई है। कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के नहाने पर तुरंत और पूरी तरह से रोक लगाई जाए। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

यह भी पढ़ें:  Cyber Crime: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

टोल पास की वजह से लगता है जाम, बारापत्थर पर टूटेगा ‘चोक पॉइंट’

नैनीताल के एंट्री पॉइंट यानी बारापत्थर क्षेत्र में हर वीकेंड पर लगने वाले महाजाम की असली वजह सामने आ गई है। बैठक में अधिकारियों ने माना कि वहां बने टोल पास की चौड़ाई बहुत कम है, जिससे गाड़ियां रेंगती हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने दोटूक कहा है कि वीकेंड पर पर्यटकों को जाम में फंसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए टोल पास पर एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की जाएगी।

महंगी चाय-पानी बेचने वालों की खैर नहीं, रेट लिस्ट चमकाना अनिवार्य

Kainchi Dham Nainital क्षेत्र में पर्यटकों से खाने-पीने की चीजों पर मनमाना पैसा वसूलने (Overrating) वाले दुकानदारों को कमिश्नर ने सीधी चेतावनी दी है। अब सभी दुकानदारों और रेस्टोरेंट मालिकों को अपने काउंटर पर रेट लिस्ट (Price List) चमका कर लगानी होगी। अगर किसी ने रेट लिस्ट नहीं लगाई या ज्यादा पैसे वसूले, तो प्रशासन उसकी दुकान पर ताला जड़ने से भी पीछे नहीं हटेगा।

यह भी पढ़ें:  नोएडा के असली संस्थापक नारायण दत्त तिवारी को मिले सम्मान, प्रवेश द्वारों पर लगे मूर्ति: पायलट निर्मल सिंह नामधारी

सड़कों पर उतरेगा परिवहन विभाग, टैक्सी-बाइक की होगी रगड़ाई

कमिश्नर ने परिवहन विभाग (RTO) को निर्देश दिए हैं कि वीकेंड पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले और बिना परमिट दौड़ने वाली टैक्सी बाइक की चौबीसों घंटे रेगुलर चेकिंग की जाए। ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए विकास भवन पार्किंग और सेनिटोरियम में परिवहन विभाग के स्पेशल कमांड बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी (PWD) को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए युद्ध स्तर पर काम पूरा करने का आदेश मिला है।

टीम जो संभालेगी मोर्चा:
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में आईजी कुमाऊं नवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के एसई मनोहर सिंह, लोनिवि (PWD) के एसई राजेश पंत, आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे, अपर जिलाधिकारी (ADM) विवेक राय, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सहित कैंची धाम मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय व्यापारी संघ, टैक्सी यूनियन और केमू (KMOU) यूनियन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *