शिवांगी शाह बनीं रोटरी क्लब की नई अध्यक्ष, विनोद दुआ ने संभाला सचिव का कार्यभार

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन Rotary Club Nainital की 75वीं इंस्टॉलेशन सभा का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय बोट हाउस क्लब में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान रोटेरियन शैलेंद्र शाह ने नवनियुक्त अध्यक्ष शिवांगी शाह को कॉलर पहनाकर रोटरी क्लब नैनीताल के अध्यक्ष पद की कमान विधिवत सौंपी। इसके साथ ही रोटेरियन विनोद दुआ ने सचिव के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

समारोह में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. जसबीर सिंह भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सीडीएस गौरव जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन की मौजूदगी में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस ऐतिहासिक 75वें सत्र के उपलक्ष्य में रोटरी परिवार का विस्तार करते हुए 12 नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम पहुंची हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की निर्माता अनुप्रिया नागर, बाबा नीब करौरी को लेकर किया बड़ा खुलासा

17 तेजस्वी शिक्षक और युवा इंट्रैक्टर्स सम्मानित

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब ने एक अनूठी पहल की। विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 प्रतिभावान अध्यापिकाओं और अध्यापकों को उनकी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, रोटरी मंडल 3110 के शीर्ष युवा वर्ग ‘इंट्रैक्टर्स’ को भी उनकी बेहतरीन सामाजिक सहभागिता के लिए मंच से सराहा और सम्मानित किया गया।

Rotary Club Nainital
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में खिलाड़ियों को दी खेल किट।

छोलिया नृत्य से स्वागत और खेल किट का वितरण

इससे पूर्व, मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया और सीडीएस गौरव जैन के नैनीताल नगर आगमन पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया और शानदार परेड के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्ल्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को संपूर्ण फुटबॉल किट भी भेंट की गई।

यह भी पढ़ें:  Nainital news: मां नैना देवी मंदिर में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, DM ललित मोहन रयाल ने दिए सख्त निर्देश

नर्सरी विद्यालय का जीर्णोद्धार कर पालिका को सौंपा

क्लब की स्थाई सामाजिक संपत्तियों के विकास के तहत पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह की अगुवाई में मॉल रोड स्थित नगरपालिका नर्सरी विद्यालय परिसर के नवीनीकरण और सुधार कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में रिबन काटकर विद्यालय का उद्घाटन हुआ। इसके उपरांत नवीनीकरण की पुष्टि का पत्र नैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल को विधिवत सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:  Cyber Crime: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

समारोह में ये रहे उपस्थित

इस भव्य आयोजन में निर्वर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र शाह, पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, वरिष्ठ निदेशक एवं बोर्ड मेंबर विक्रम सियाल, वरिष्ठ निदेशक एवं बोर्ड मेंबर सुमित खन्ना, वरिष्ठ निदेशक एवं बोर्ड मेंबर मनोज लांबा, वरिष्ठ निदेशक एवं बोर्ड मेंबर यतींद्र सूरी, क्लब कोषाध्यक्ष बबीता जैन, पूर्व अध्यक्ष योगेश शाह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र शाह, पूर्व अध्यक्ष जे. के. शर्मा, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं सेवा समिति अध्यक्ष सैयद काशिफ जाफरी, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं सेवा समिति अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं सेवा समिति अध्यक्ष अनित शाह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *