फिल्म ‘हनुमान अंश’ का असर! कैंची धाम में उमड़ा आस्था का ऐतिहासिक सैलाब, व्यवस्थाएं संभालने में छूटे पसीने, देखें वीडियो

Kainchi Dham Heavy Crowd: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मुख्य द्वार से लेकर हाईवे तक लंबा जाम लग गया है और मंदिर प्रबंधन व प्रशासन व्यवस्था संभालने में जुटा हुआ है।