अल्मोड़ा-नैनीताल। Illegal Lisa Smuggling Almora और नैनीताल जिले की सीमा पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने पूरी तरह नाकाम कर दी है। टीम ने तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहरफाटक के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। इस मामले में वन विभाग ने वाहन को सीज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जागेश्वर वन क्षेत्र, नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज, चम्पावत वन प्रभाग के मोरनौला अनुभाग और मोरनौला पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने शहरफाटक क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोरनौला की तरफ से शहरफाटक की ओर आ रहे एक संदिग्ध वाहन (संख्या: UK-04CB-01569) को टीम ने रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाया जा रहा लीसा बरामद हुआ, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई।
वाहन चालक लीसे से जुड़े कोई भी वैध कागजात या परमिट पेश नहीं कर सका।वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध लीसे की खेप और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद किए गए 534 टिन लीसा और सीज किए गए वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए धौलादेवी (जागेश्वर) स्थित लीसा डिपो भेज दिया गया है।
इस Illegal Lisa Smuggling Almora मामले में टीम ने वाहन चालक बलवंत सिंह (पुत्र कैलाश सिंह), निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम (Indian Forest Act) की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर लिया है। वन अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बलवंत सिंह को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।