Kainchi Dham Road Accident: नैनीताल के कैंची मंदिर क्षेत्र में आज सुबह तड़के दूध की एक पिकअप वाहन (UK04 CC 3465) नियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही चौकी कैंची धाम पुलिस और SDRF की टीम ने नदी के पास दुर्गम खाई में त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने मलबे में फंसे चालक अंकित सिंह समेत हल्द्वानी निवासी तीन गंभीर घायलों को सकुशल बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भवाली भेजा है।
Author: Deepu Singh
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के 8 जिलों में येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत 8 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खटीमा, हल्द्वानी, मसूरी और रुड़की जैसे क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हाईकोर्ट को मिला नया स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली पद की शपथ
उत्तराखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को एक गरिमामय समारोह के बीच मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने Justice Subhash Upadhyay को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना जारी होने के बाद हुई इस स्थायी नियुक्ति से हाई कोर्ट में अब जजों की कुल सक्रिय संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जिससे राज्य में लंबित मुकदमों के निस्तारण की प्रक्रिया में काफी तेजी आने की उम्मीद है।
ज्योलीकोट सड़क हादसा: दो गाँव के पास 100 फीट गहरी खाई में गिरा आनन्दा डेरी का ट्रक, पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दो गाँव (ज्योलीकोट) के पास आनन्दा दूध डेरी का एक शीत वाहन ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक बालम सुयाल को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। ट्रक में लदा भारी मात्रा में डेरी उत्पाद बर्बाद हो गया।
BJP Rajya Sabha Candidate Dinesh Arya: उत्तराखंड से दिनेश आर्य राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन हैं धामी सरकार के ये ‘दर्जाधारी मंत्री’
भाजपा ने कुमाऊं क्षेत्र के एक मजबूत अनुसूचित जाति (SC) चेहरे को उच्च सदन भेजने का दांव खेलकर राज्य में बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। वर्तमान में राज्य से राज्यसभा सदस्य के रूप में महेंद्र भट्ट (ब्राह्मण) और कल्पना सैनी (ओबीसी) पहले से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में दिनेश आर्य को मौका देकर भाजपा ने क्षेत्रीय (गढ़वाल-कुमाऊं) और जातिगत संतुलन को पूरी तरह स्थापित किया है।
प्रशासन का सख्त आदेश-बिना इन-हाउस पार्किंग और एडवांस बुकिंग के नैनीताल में वाहनों की नो-एंट्री
नैनीताल और कैंची धाम के पर्यटन पर असर:
इस कड़े फैसले के बाद अग्रिम बुकिंग के बिना (Spontaneous Travelers) पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों की संख्या में अस्थायी रूप से कमी आ सकती है। हालांकि, कन्फर्म बुकिंग वाले सैलानियों के लिए शहर के भीतर का अनुभव और सफर जाम-मुक्त व सुगम होने की पूरी उम्मीद (Expectation) है।
