उत्तराखंड: रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की दर्दनाक मौत, डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल

रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। रामनगर के पीरूमदारा के पास बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। इस Ramnagar Road Accident Yatish Yadav केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में खिलाड़ी की डॉक्टर पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पति-पत्नी अपनी स्कॉर्पियो कार से सरोवर नगरी नैनीताल घूमने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस हादसे के बाद मृतक खिलाड़ी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bhowali Almora Highway पर भारी लैंडस्लाइड होने से यातायात पूरी तरह ठप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (शाहपुर बमेठा) निवासी यतीश यादव राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ. शीतल यादव पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों बीती रात अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से काशीपुर-रामनगर के रास्ते सरोवर नगरी नैनीताल में छुट्टियां मनाने के लिए निकले थे। उन्हें क्या मालूम था कि जिस सफर को वे यादों में संजोने निकले हैं, वह उनका आखिरी सफर बन जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Assembly Election 2027 Nainital Prep: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, कार्मिकों का डेटा न देने वाले अफसरों की सैलरी रोकने के आदेश

डंपर की टक्कर और रेस्क्यू अभियान

यह हादसा नेशनल हाईवे 309 पर पीरूमदारा के पास बीती रात हुआ, जब रेत से लदा एक तेज रफ्तार 22 टायरा डंपर ओवरटेक के प्रयास में गलत दिशा में आ गया और स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया गया तथा उनकी घायल पत्नी को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  तीन अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं बची अमन की जान, स्वास्थ्य सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस कार्रवाई और शोक

मृतक के परिजनों ने डंपर चालक की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से खेल जगत में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *