Nainital Mallital Road Accident: स्कूटी के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Nainital Mallital Road Accident: नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड क्षेत्र के पास स्थित सीआरएसटी स्कूल मार्ग की तीव्र ढलान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ स्कूटी के अचानक ब्रेक फेल होने से वह पूरी तरह अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Nainital Road Accident: वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पिकअप ने ग्रामीण को कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोटाबाग-बांसी मार्ग पर अड़िया के पास रात के अंधेरे में अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी तारा सिंह (53) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी फोर्ड फिगो कार; खुद मौके पर पहुंचे SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार अनंत्रित होकर पलटने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और पुलिस टीमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और आम जनता से नियमों का पालन करने की भावुक अपील की। पूरी खबर पढ़ें।

Nainital Road Accident: तल्लीताल थाने के पास अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक वाहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल; 108 एंबुलेंस न मिलने पर भड़की जनता

Nainital Road Accident: नैनीताल के तल्लीताल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुद्रपुर से राशन लेकर आ रहा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस न मिलने पर फूटा स्थानीय जनता का गुस्सा।

Kainchi Dham Road Accident: कैंची धाम के पास खाई में गिरी दूध की पिकअप, नैनीताल पुलिस ने 3 घायलों को बचाया

Kainchi Dham Road Accident: नैनीताल के कैंची मंदिर क्षेत्र में आज सुबह तड़के दूध की एक पिकअप वाहन (UK04 CC 3465) नियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही चौकी कैंची धाम पुलिस और SDRF की टीम ने नदी के पास दुर्गम खाई में त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने मलबे में फंसे चालक अंकित सिंह समेत हल्द्वानी निवासी तीन गंभीर घायलों को सकुशल बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भवाली भेजा है।

उत्तराखंड: रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की दर्दनाक मौत, डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल

रामनगर के पीरूमदारा में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी डॉक्टर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें।