Uttarakhand NCC Drone Camp: तमिलनाडु में आयोजित ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टरेट ड्रोन कैम्प 2026 (AIIDDC) में उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल के दो होनहार कैडेट्स—नेहा छिमवाल और अमन कुमार ने शानदार खेल और तकनीकी कौशल दिखाते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता में देश भर में पहला, नवाचार में दूसरा और ओवरऑल रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
Tag: Kumaun University News
कुमाऊं विश्वविद्यालय की NCC कैडेट पायल जलाल ने केवड़िया परेड की अग्रिम पंक्ति में मार्च पास्ट कर रचा इतिहास
कुमाऊँ विश्वविद्यालय (DSB परिसर, नैनीताल) की NCC कैडेट Payal jalal ने गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अग्रिम पंक्ति में मार्च पास्ट कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में हुए इस भव्य समारोह में पायल ने अपनी अनुशासित कदमताल से संस्थान और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
Haldwani Traffic Police Action 2026: हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस का महाअभियान, 3 वोल्वो बसें सीज, 73 वाहनों के चालान और सड़कों से हटा अवैध अतिक्रमण
Haldwani Traffic Police Action 2026 के तहत उत्तराखंड के व्यस्ततम शहरों में से एक हल्द्वानी की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हल्द्वानी/नैनीताल, 28 अक्टूबर 2026। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है।
Nainital News: डॉ. दीपक मेलकानी को उत्कृष्ट शोध पुरस्कार; कुमाऊं विश्वविद्यालय के खाते में आई बड़ी उपलब्धि
Kumaun University Nainital के डॉ. दीपक मेलकानी को कृषि, बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ (Outstanding Research Award) से सम्मानित किया गया है। देहरादून में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिली इस बड़ी कामयाबी से विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड के शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के Pro Nanda Gopal Sahu का वैश्विक डंका: लगातार 7वें साल स्टैनफोर्ड की दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक Pro Nanda Gopal Sahu ने लगातार सातवें वर्ष स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की “विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिक” सूची में स्थान बनाकर वैश्विक स्तर पर अपनी शोध उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। जानिए उनकी इस बड़ी उपलब्धि और शोध कार्यों के बारे में पूरी रिपोर्ट।
DSB Campus Election Results 2026: निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2026 घोषित हो गए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान 1,355 वोट हासिल कर अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर गौरी और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की है, जबकि नौ पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। पढ़िए वोटों के आंकड़ों के साथ पूरी रिपोर्ट।
