DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के तहत नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां अध्यक्ष पद के लिए 3 और छात्राओं के आरक्षित पदों सहित विभिन्न पदों पर कुल 20 नामांकन पत्र बिके। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव को लेकर समर्थ पोर्टल पर एडमिशन का आखिरी मौका, 14 सितंबर शाम 6 बजे तक पूरी करें प्रक्रिया

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने आगामी छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) घोषित की है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को लंबित दाखिले अनिवार्य रूप से पूरे करने के निर्देश दिए हैं।