Nainital News: नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य महानिदेशालय को यहीं रखने की मांग, व्यापार मंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BD Pandey Hospital Nainital में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़े स्तर पर विस्तार होने जा रहा है। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. के.के. अग्रवाल से मुलाकात कर अस्पताल में 24 घंटे दवाइयों की दुकान खोलने और नए उपकरणों के लिए तकनीशियनों की तैनाती की मांग की। डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि कुछ कार्यों और नए उपकरणों के लिए बजट स्वीकृत (Sanction) हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

Nainital Durga Puja Mahotsav Cultural Programs: जम्मू कश्मीर की टीम ने बांधा समां, इंदर आर्या की स्टार नाइट पर झूमे दर्शक

Nainital Durga Puja Mahotsav Cultural Programs में देश की विविध लोक संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जम्मू-कश्मीर से आए दल ने अपनी जादुई प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं, स्टार नाइट में उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक इंदर आर्या ने ‘गुलाबी शरारा’ और ‘गोरखा पलटाना’ जैसे अपने सुपरहिट गीतों की झड़ी लगाकर कड़ाके की ठंड के बीच दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

Lalkuan Police: सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, कोतवाली में प्रदर्शन

लालकुआं में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को जान से मारने और अपहरण की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आरोपी पंकज कोरंगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Nainital Nagar Palika: जनहित संस्था ने अध्यक्ष से की मुलाकात, इन समस्याओं पर हुई चर्चा

नैनीताल में जन समुदाय से जुड़े मुद्दों पर जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। इस दौरान सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी के निराकरण, बीएम साह पार्क के पास नए शौचालय निर्माण की लंबित पत्रावली और माल रोड पर रात्रि में ई-रिक्शा संचालन बंद करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Nainital News: डीएसए मैदान में युवती को लेकर दो गुटों में मारपीट, युवती हुई बेहोश, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Nainital News: नैनीताल के मल्लीताल स्थित डीएसए खेल मैदान में बुधवार देर रात एक युवती को लेकर दो युवकों (शुभम और हरमन) के बीच हिंसक मारपीट हो गई। लड़कों को आपस में इस कदर लड़ते देख उनके साथ मौजूद युवती घबराकर मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की मां की शिकायत पर मल्लीताल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों को कोतवाली बुलाकर सख्त हिदायत दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

भक्ति के रंग में डूबी सरोवर नगरी: भव्य कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का शंखनाद

नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया है। सुबह विधि-विधान से षष्ठी पूजा के बाद नयना देवी मंदिर से पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कुमाऊंनी छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शाम को मां महिषासुरमर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महोत्सव को लेकर पूरी सरोवर नगरी को आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Swarnim Osho Raturi ने जीता नौवां विश्व खिताब: कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र का बेंच प्रेस में नया कीर्तिमान

Swarnim Osho Raturi ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर फिर लहराया तिरंगा! 122.5 किलोग्राम बेंच प्रेस के नए कीर्तिमान के साथ जीता करियर का नौवां विश्व खिताब। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल प्रेमियों में भारी हर्ष।

57th GST Council Meeting Decisions: छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, व्यापार मंडल नैनीताल ने किया ऐतिहासिक फैसलों का स्वागत

57th GST Council Meeting Decisions: माँ नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जीएसटी काउंसिल के नए फैसलों का स्वागत किया है। 1 अप्रैल 2027 से लागू होने वाले इन नियमों में ₹5 करोड़ तक अभियोजन खत्म होने, अरेस्ट पावर समाप्त होने और सालाना रिटर्न की सुविधा से छोटे व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

Betalghat Youth Drowning Incident Nainital: कोसी नदी में डूबे छात्र दीपक का शव बरामद, शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस नेता शीलू कुमार

Betalghat Youth Drowning Incident Nainital: बेतालघाट के कोसी नदी में डूबे 17 वर्षीय छात्र दीपक का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घर के इकलौते चिराग की मौत से बिनकोट में मातम पसरा है। कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

Nainital me peyjal sankat: एडीबी की राइजिंग मेन पाइपलाइन फटने से तल्लीताल सहित कई इलाकों में पानी ठप, दूसरे दिन भी तरसे लोग

शहर में Nainital me peyjal sankat गहरा गया है। एडीबी (ADB) की राइजिंग मेन पाइपलाइन फटने से तल्लीताल, प्राणी उद्यान मार्ग और भावर हॉल सहित कई इलाकों में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी के लिए तरस रहे स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से शिकायत की है, जिसके बाद विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जानिए शुक्रवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की पूरी अपडेट।