नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एक Child Legal Awareness Camp का सफल आयोजन किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आलोक राम त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों 1098 और 112 का उपयोग करने की महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई।
Tag: नैनीताल समाचार
Kumaun University: छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली, भानु प्रताप सिंह ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Kumaun University के डीएसबी परिसर (नैनीताल) में छात्रसंघ के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने खुद अपनी ही टीम के कुछ पदाधिकारियों पर फर्जी अध्यक्ष बनकर स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए जालसाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।
Mallikarjun Kharge का नैनीताल में विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का पुतला फूंका। पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजनीतिक मर्यादाओं को लांघने का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
Valmiki Jayanti Nainital: नैनीताल में हर्षोल्लास के साथ मना प्रकट दिवस, तल्लीताल से मल्लीताल तक निकली भव्य शोभायात्रा
Valmiki Jayanti Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भव्य और पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। तल्लीताल हरी नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, झंडा पूजन और हवन-यज्ञ के बाद आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में स्थानीय नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
Nainital Road Accident: वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पिकअप ने ग्रामीण को कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोटाबाग-बांसी मार्ग पर अड़िया के पास रात के अंधेरे में अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी तारा सिंह (53) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं नैनीताल के ये नामी होटल और रेस्टोरेंट, प्रशासन ने कसा शिकंजा, लगा भारी जुर्माना
नैनीताल जिले में Food Safety Rules Violation Nainital के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशों पर एडीएम विवेक राय की कोर्ट ने सड़े-गले व एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करने और गंदगी पाए जाने पर कैंची धाम व हल्द्वानी के रेस्टोरेंट्स सहित 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।
नैनीताल जिले में 25 हजार से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक: बिना Nainital Gas Connection e-KYC नहीं मिलेगा सिलिंडर, इंडेन और भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका
Nainital Gas Connection e-KYC न कराने वाले नैनीताल जिले के 25,878 घरेलू उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। केएमवीएन (KMVN) और भारत गैस एजेंसी हल्द्वानी के अनुसार, इंडेन और भारत गैस के इन चिन्हित उपभोक्ताओं को अब बिना बायोमेट्रिक या आधार सत्यापन के 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जारी नहीं किया जाएगा।
