नैनीताल में यूनिवर्सल एफसी का जलवा, गैलेक्सी क्लब को हराकर जीता कुमाऊं कप फुटबॉल खिताब

Kumaon Cup Football प्रतियोगिता के तहत सरोवर नगरी नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान फ्लैट्स में फुटबॉल प्रेमियों का रोमांच चरम पर रहा। नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को शानदार और भव्य समापन हुआ। इस बेहद रोमांचक, ऐतिहासिक और कांटे के फाइनल मुकाबले में यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने गैलेक्सी फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात देकर चमचमाती ट्रॉफी पर पूरी तरह से कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट के इस महामुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैदान के चारों तरफ भारी संख्या में जुटे स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैच के दौरान गैलेक्सी क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन रक्षण और पासिंग का मुजाहिरा किया, लेकिन यूनिवर्सल एफसी के आक्रामक खेल के आगे वे टिक नहीं सके। यूनिवर्सल एफसी ने मैच में एकमात्र निर्णायक गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही। इस एक गोल ने यूनिवर्सल एफसी को प्रतियोगिता का चैंपियन बना दिया।

यह भी पढ़ें:  सख्त भू-कानून का असर: नैनीताल जिले के इन गांवों में दर्जनों नाली जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली

फाइनल मैच की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियन बनने वाली यूनिवर्सल एफसी को पचास हजार रुपये की नकद राशि और चमचमाती विनर ट्रॉफी सौंपी गई। वहीं उपविजेता रही गैलेक्सी फुटबॉल क्लब को पच्चीस हजार रुपये का चेक और रनर-अप ट्रॉफी दी गई।इस भव्य खेल आयोजन को सफल बनाने में कई दिग्गजों का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:  अब डोली और घोड़ों से मिलेगी मुक्ति: नदगलगाँव में सड़क का काम शुरू

समापन के अवसर पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, नगर पालिका सभासद, प्रतियोगिता सचिव विलाल अली, मोहन सिंह चिलवाल, हंसा बहुगुणा, प्रधानाचार्य बिशन मेहता, रोहित भाटिया, दीपक चंदेल और अनिल कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में तकनीकी टीम के सदस्य टोनी की भूमिका अहम रही। वहीं भोलू कुमार ने उदघोषक की भूमिका निभाते हुए अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों और खिलाड़ियों में पूरे मैच के दौरान जबरदस्त जोश भरे रखा।

यह भी पढ़ें:  लामाचौड़ के दो सगे भाई नैनीताल जिले से 6 महीने के लिए जिला बदर, DM ललित मोहन रयाल ने सुनाया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *