Haldwani Dussehra Traffic Plan: आज दोपहर 2 बजे से लागू होगा भारी रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरी पार्किंग लिस्ट

हल्द्वानी में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात की कमान भी पूरी तरह संभाल ली है। यदि आप भी आज यानी 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे के पावन अवसर पर रावण दहन देखने या किसी अन्य काम से हल्द्वानी शहर की ओर आ रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यातायात का पूरा प्लान जरूर जान लें। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी Haldwani Dussehra Traffic Plan 2026 के अनुसार आज दोपहर 02:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के मुख्य मार्गों पर भारी रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

:🚫 सावधान! इन रास्तों पर रहेगा ‘नो-व्हीकल ज़ोन’

हल्द्वानी पुलिस द्वारा जारी निर्देशानुसार, शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्रों के बीच वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज स्टेशन तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा और सिटी चौक के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा।

• संपूर्ण शहर क्षेत्र में भारी वाहनों (Heavy Vehicles) की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

• यह डायवर्जन प्लान आवश्यक सेवा (Emergency Services) से जुड़े वाहनों पर भी समान रूप से प्रभावी होगा।

🚌 रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों के लिए नया रूट

बाहर से आने वाली बड़ी बसों को शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लगाने से रोकने के लिए काठगोदाम और बाईपास रास्तों पर मोड़ा गया है:

• रामपुर रोड से आने वाली बसें: ये बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा, गोला बाईपास, नारीमन तिराहा (काठगोदाम), तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी। इसके अतिरिक्त इन्हें एफटीआई (FTI) तिराहा से वापस भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Nainital Food Safety: मिलावटखोरों पर एडीएम का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज कैंटीन, एसएफ फूड्स समेत 17 प्रतिष्ठानों पर लाखों का जुर्माना

• बरेली रोड से आने वाली बसें: तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास, नारीमन तिराहा काठगोदाम, तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज आ सकेंगी। या फिर इन्हें होंडा शोरूम तिराहा से वापस किया जाएगा।

• कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें: लामाचौड़ चौराहा, कठघरिया, ऊंचपुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा, हाईडिल तिराहा, तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज आएंगी। विकल्प के तौर पर इन्हें बाजपुर बस स्टैंड से ही वापस भेज दिया जाएगा।

Haldwani Dussehra Traffic Plan 2026 route diversion and parking spots details by Nainital Janmat

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से वापसी का रूट:

• बरेली और रामपुर रोड जाने वाली बसें: रोडवेज के पूर्वी गेट से निकलकर ताज चौराहा, गोलापुल होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगी।

• कालाढूंगी रोड जाने वाली बसें: पूर्वी गेट से तिकोनिया, हाईडिल तिराहा, पनचक्की, चंबल पुल और ऊंचापुल/कटघरिया होते हुए कालाढूंगी की तरफ भेजी जाएंगी।

🚗 छोटे वाहनों (कार और बाइक) के लिए डायवर्जन मार्ग

पर्वतीय क्षेत्रों (नैनीताल, अल्मोड़ा आदि) को जाने वाले और स्थानीय छोटे वाहनों के लिए निम्नलिखित मार्ग तय किए गए हैं:

• बरेली रोड से आने वाले वाहन: पहाड़ों को जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम निकलेंगे। शेष स्थानीय वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से FTI तिराहा, ITI तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा या नवाबी रोड तिराहा से जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  दीपावली पर आग से सुरक्षा को लेकर Nainital police और फायर ब्रिगेड का बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल; GIS लोकेशन और क्विक रेस्पॉन्स से थमेगा हादसों का खतरा

• रामपुर रोड से आने वाले वाहन: पहाड़ों को जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा जाएंगे। अन्य वाहन ITI तिराहा से मुखानी चौराहा, पनचक्की तिराहा, हाईडिल/कालटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होकर निकलेंगे।

• कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन: पहाड़ों को जाने वाले छोटे वाहन ऊंचापुल/लालडॉट तिराहा से पनचक्की, हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा की ओर जाएंगे। बाकी वाहन मुखानी चौराहा, नवाबी रोड या जेलरोड तिराहा की तरफ मोड़े जाएंगे।

• पर्वतीय क्षेत्रों (पहाड़) से उतरने वाले वाहन: बरेली और रामपुर रोड जाने के लिए ये वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से सीधे गोला बाईपास होकर तीनपानी की तरफ निकल जाएंगे। कालाढूंगी रोड जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहा से पनचक्की होकर लालडॉट/ऊंचापुल की तरफ डाइवर्ट होंगे।

⚠️ विशेष: नैनीताल रोड काठगोदाम से हल्द्वानी शहर आने वाले वाहनों के लिए 3 विकल्प:

1. महारानी होटल तिराहा से कुल्यालपुरा तिराहा होते हुए पानी की टंकी तिराहा की ओर।

2. तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होकर ताज चौराहा की ओर।

3. नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा होकर जेल रोड तिराहा की ओर।

🅿️ पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था: यहाँ खड़े करें अपने वाहन

प्रशासन ने दर्शकों की सहूलियत के लिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं:🏍️ दुपहिया (Two-Wheeler) पार्किंग स्थल:

यह भी पढ़ें:  वीडियो: पहली नवरात्रि पर नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, सादगी ने जीता फैंस का दिल

1. ओके होटल के सामने स्टेडियम वाली गली में सड़क के किनारे।

2. सिन्धी स्वीट्स के बगल में स्थित मैजिक स्टैंड पर।

3. तहसील परिसर हल्द्वानी के भीतर।

🚘 निजी कार (Four-Wheeler) पार्किंग स्थल:

• कालाढूंगी रोड की ओर से: पर्वतीय उत्थान मंच।

• रामपुर रोड की ओर से: एच०एन० इंटर कॉलेज (HN Inter College)।

• नैनीताल रोड की ओर से: ठंडी सड़क / वर्कशॉप लाइन।

• बरेली रोड की ओर से: लक्ष्मी शिशु मंदिर या गांधी इंटर कॉलेज के पास।

🛺 ऑटो और मैजिक स्टैंड का नया संचालन केंद्र

शहर के भीतर ऑटो की एंट्री बंद होने के कारण अस्थाई स्टैंड बनाए गए हैं:

• भोलानाथ ऑटो स्टैंड: इसका संचालन अब जेल रोड तिराहा से किया जाएगा।

• ओके होटल ऑटो स्टैंड: इसका संचालन बर्फ वाली गली से होगा।

• सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैंड व सरगम ऑटो स्टैंड: इन दोनों का संचालन रामपुर रोड स्थित एच०एन० इंटर कॉलेज से किया जाएगा।

💡 पुलिस प्रशासन की अपील: रामलीला मैदान में दशहरा पर्व और रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त सम्मानित दर्शनार्थियों से आग्रह है कि वे पार्किंग की असुविधा और भारी जाम से बचने के लिए अधिक से अधिक पैदल अथवा सार्वजनिक वाहनों (Public Transport) का प्रयोग करें। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में हल्द्वानी पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *