उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित की जा रही द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने पुलिस सभागार में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
Tag: Haldwani News
NHRC Special Rapporteur Haldwani Inspection: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया बाल सुधार गृह व नारी निकेतन का सघन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित बाल सुधार गृह, नारी निकेतन, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और जिला प्रोबेशन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निवासियों को मिल रही भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को मानवाधिकारों की रक्षा तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए।
Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का कड़ा एक्शन, कटघरिया का अवैध ‘त्रिशूल होटल’ सील; पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
हल्द्वानी के कटघरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नैनीताल प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘त्रिशूल होटल एवं होमस्टे’ को सील कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह होटल लंबे समय से बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ अवैध रूप से चल रहा था। इस घटना ने डीएम के आदेशों की अनदेखी करने वाले पर्यटन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Yuva Utsav Bhajan Clubbing: हल्द्वानी में पहली बार भजनों की आधुनिक धुन पर झूमेंगे युवा, 14 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा ऐतिहासिक आयोजन, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रेस वार्ता कर किया आह्वान
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 14 नवंबर को पहली बार भव्य Yuva Utsav Bhajan Clubbing का आयोजन होने जा रहा है। नगर निगम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के युवा प्रकल्प ‘सैम’ (SAM) ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। विकसित भारत@2047 के संकल्प और स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम में लाइव भजन कॉन्सर्ट, म्यूजिकल बैले और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।
जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, कुमाऊं आयुक्त को पत्र लिख स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश
Jamrani Dam Project से प्रभावित ग्रामीणों के विस्थापन में हो रही देरी और पुनर्वास स्थलों की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को सख्त पत्र लिखकर प्रभावित गांवों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने और ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
