शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को देखकर CM Pushkar Singh Dhami ने अपना काफिला रुकवाया और जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को कोटिशः नमन करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
Author: Deepu Singh
दिवाली पर खाकी ने बांटी खुशियां: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
दीपावली के पावन अवसर पर Chamoli Police ने मानवीय संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है। कोतवाली गोपेश्वर के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुँचकर मिठाइयाँ बांटीं और दीये जलाकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। खाकी वर्दी के इस मानवीय चेहरे और अपनत्व की पहल ने बुजुर्गों का आशीर्वाद जीता और मासूम बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
दीपावली पर आग से सुरक्षा को लेकर Nainital police और फायर ब्रिगेड का बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल; GIS लोकेशन और क्विक रेस्पॉन्स से थमेगा हादसों का खतरा
दीपावली पर्व के मद्देनजर SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए हल्द्वानी के नरीमन और मंगल पड़ाव क्षेत्र में दो अलग-अलग सफल मॉक ड्रिल आयोजित की गईं, जहां अत्याधुनिक GIS लोकेशन तकनीक और फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता को भी बारीकी से जांचा गया।
उत्तराखंड में Home stay और होटल की नई नियमावली में छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा जरूरी: अखिलेश सेमवाल
उत्तराखंड होटल और Home stay पंजीकरण की नई नियमावली पर भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल ने छोटे व मध्यम पर्यटन कारोबारियों की व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में नवीनीकरण और शुल्क की बाध्यता से स्थानीय स्वरोजगार प्रभावित न हो, इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और व्यवसायी-अनुकूल बनाया जाना आवश्यक है ताकि राज्य की पर्यटन आधारित आजीविका सुरक्षित रहे।
uttarakhand police medal award समारोह में उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईपीएस डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक सौंपा, जबकि एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को कानून व्यवस्था बनाए रखने में अनुकरणीय सूझबूझ के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
देवभूमि का गौरव: अब राष्ट्रपति भवन में दिखेगी उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला, मंजू रौतेला और हेमलता कबडवाल ने बढ़ाई विरासत की शान
देवभूमि उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध पारंपरिक लोक कला aipan art rashtrapati bhavan का हिस्सा बन गई है। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित ‘आर्टिस्ट इन रेजिडेंस’ कार्यक्रम में नैनीताल की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मंजू रौतेला और हल्द्वानी की हेमलता कबडवाल ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर एक भव्य कलाकृति तैयार कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का मान बढ़ाया है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भी इस अद्भुत कला की सराहना करते हुए कलाकारों को सम्मानित किया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
CM Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, अलंकरण समारोह में अमित शाह ने देवभूमि के जवानों को सौंपा ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’
देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और cm Pushkar Singh Dhami की उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को देश का सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ (President’s Colour) प्रदान किया गया। पिछले 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा और उत्कृष्ट जनसेवा के लिए यह सम्मान पाने वाला उत्तराखंड देश का 16वां राज्य बन गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण है।
