Bhowali Almora Highway पर शनिवार सुबह भारी लैंडस्लाइड होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे थुवा की पहाड़ी दरक गई। इसके चलते झूला पुल गरमपानी और रामगाढ़ देवी मंदिर के पास भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा मुख्य सड़क पर आ गिरा।
सुबह 9 बजे से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण Bhowali Almora Highway राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। पहाड़ों की ओर जा रहे और मैदानों की तरफ लौट रहे सैकड़ों यात्री, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, बीच रास्ते में फंस गए हैं और भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
लगातार दरक रही थुवा की पहाड़ी, राहत कार्य में आ रही बाधा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण झूला पुल के पास पहाड़ी से रह-रहकर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग Bhowali Almora Highway खंड के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को रास्ता साफ करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी मशीनों की ओर से जैसे ही मलबा हटाया जा रहा है, ऊपर से दोबारा पत्थर गिरने शुरू हो जा रहे हैं, जो काम कर रहे मजदूरों और ऑपरेटरों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।
प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा के लिहाज से मलबे वाले क्षेत्रों के दोनों ओर यातायात को पूरी तरह से रुकवा दिया है। लोहाली की पहाड़ी और काकड़ीघाट के पास से भी पहाड़ी से लगातार छोटे-छोटे पत्थर और मलबा छिटककर सड़क पर आ रहा है, जिससे दोपहिया और छोटे चौपहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
Bhowali Almora Highway दोनों तरफ लगी गाड़ियों की कतारें, यात्री बेहाल
Bhowali Almora Highway राजमार्ग बंद होने के कारण गरमपानी, खैरना, भवाली और अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों का रैला लग गया है। जाम में कई एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंसे होने की सूचना है। स्थानीय दुकानदारों और प्रशासन की मदद से फंसे हुए यात्रियों को पीने के पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार गिरते तापमान और बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं।
अल्मोड़ा की ओर जा रहे एक यात्री ने बताया, “हम सुबह 8 बजे हल्द्वानी से निकले थे, लेकिन गरमपानी से ठीक पहले जाम में फंस गए हैं। ऊपर से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे आगे जाना नामुमकिन है। गाड़ी के भीतर छोटे बच्चे हैं और मौसम काफी ठंडा हो चुका है।”
Bhowali Almora Highway par मलबा को हटाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी मशीनें
मौसम विभाग (IMD) की चेतावनियों के बीच आपदा प्रबंधन टीम और लोनिवि (NH) की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं। वर्तमान में झूला पुल गरमपानी और रामगाढ़ देवी मंदिर के पास से भारी मलबे को हटाने के लिए दो से तीन बड़ी पोकलैंड और जेसीबी मशीनें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर पहाड़ी से नया मलबा आना बंद होता है, तो अगले कुछ घंटों के भीतर हाईवे को एकतरफा (One-way) यातायात के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, पूर्ण रूप से हाईवे साफ होने में लंबा समय लग सकता है। प्रशासन ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ओर जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम साफ होने और सड़क खुलने की पुष्टि के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें और यदि बहुत जरूरी न हो, तो इस मार्ग पर सफर करने से बचें।
मौसम विभाग IMD Official Website ने आने वाले दिनों के लिए भी पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है…