DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!

kumaun-university-chhatra-sangh-chunav-2026-dsb-campus: कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित देव सिंह बिष्ट (डी.एस.बी.) परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां बेहद तेज हो गई हैं।

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन यानी 24 सितंबर 2026 को विभिन्न पदों के लिए छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए कुल 20 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।

छात्र राजनीति के सबसे मुख्य और प्रतिष्ठित माने जाने वाले अध्यक्ष पद के लिए पहले ही दिन 03 दावेदारों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। इसके अलावा, सचिव पद के लिए 01 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) के लिए 02 छात्र नेताओं ने पर्चे खरीदे। छात्र उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए भी 1-1 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें:  Assembly Election 2027 Nainital Prep: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, कार्मिकों का डेटा न देने वाले अफसरों की सैलरी रोकने के आदेश

इस बार के छात्र संघ चुनाव में छात्राओं की भागीदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है। छात्राओं के लिए आरक्षित पदों पर पहले ही दिन भारी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए 03, संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित) के लिए 03 और कोषाध्यक्ष पद (छात्रा आरक्षित) के लिए भी 03 फॉर्म बिके हैं। छात्राओं का यह उत्साह परिसर की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता को साफ दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल डीएसबी परिसर छात्रसंघ रण: मैदान से दूर हुई NSUI, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा अध्यक्ष पद; एक निरस्त नामांकन ने बदला पूरा समीकरण!

विभिन्न संकायों के प्रतिनिधियों (फैकल्टी रिप्रेजेंटेटिव्स) के पदों पर भी दावेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पहले दिन कला संकाय से 01, विज्ञान संकाय से 02, वाणिज्य संकाय से 01, विधि (कानून) संकाय से 01 और प्रबंधन अध्ययन संकाय से 01 नामांकन पत्र खरीदा गया है।

चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. संजय पंत ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लिंगदोह समिति की सिफारिशों और आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और आंतरिक सुरक्षा बल लगातार परिसर में गश्त कर रहे हैं, ताकि अनुशासन बना रहे। चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं...' नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में पूजा के बाद सीएम धामी का बड़ा बयान, अतिक्रमण पर कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *