नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव: मुकेश बोरा ने रचा 12वीं बार निर्विरोध जीत का इतिहास, चुनाव में पूर्व चेयरमैन चित्त

लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव (nainital dugdh sangh chunav) पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इस बार के चुनावों में दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ, जो सहकारिता की भावना और संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल पेश करता है।

कुल 245 दुग्ध समितियों में से 238 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। केवल सात समितियों में ही चुनाव के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध समिति से लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। मुकेश बोरा वर्ष 1996 से लगातार इस समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  अब डोली और घोड़ों से मिलेगी मुक्ति: नदगलगाँव में सड़क का काम शुरू

बोरिंग पट्टा समिति में बड़ा उलटफेर, पूर्व चेयरमैन हारे

इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में देखने को मिला। यहां अध्यक्ष पद के मुकाबले में नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चुनाव मैदान में उतरे जगदीश पंत ने उन्हें मात देकर अध्यक्ष पद पर शानदार कब्जा जमाया। इस चौंकाने वाले नतीजे ने क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को चर्चा में ला दिया है।इसके अलावा, बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। हल्द्वानी क्षेत्र की संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति और हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से नवीन पपोला नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें:  लामाचौड़ के दो सगे भाई नैनीताल जिले से 6 महीने के लिए जिला बदर, DM ललित मोहन रयाल ने सुनाया फैसला

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, दिग्गजों ने दी बधाई

परिणाम घोषित होने के बाद सभी समितियों में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और कमेटी सदस्यों का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया जा रहा है।दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा और स्टोर प्रभारी खलील अहमद सहित सभी प्रभारियों और अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुनियाल, कई जनप्रतिनिधियों और दुग्ध उत्पादकों ने भी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें:  बदरीनाथ में सेना और संस्कृति का अनूठा संगम, सीएम धामी ने कहा- 'विकास भी, विरासत भी' के मूलमंत्र पर बढ़ रहा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *