रानीखेत निवासी का खोया हुआ कीमती आईफोन (iPhone 16) सकुशल किया वापस

Almora Police Smart Cell की मुस्तैदी और एक स्थानीय नागरिक की ईमानदारी के चलते रानीखेत निवासी एक व्यक्ति का खोया हुआ कीमती आईफोन (iPhone 16) सकुशल वापस मिल गया है। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल मालिक का पता लगाया और उन्हें फोन सुपुर्द किया। अपना महंगा फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस और फोन लौटाने वाले व्यक्ति की ईमानदारी की जमकर सराहना की।

यह मामला तब सामने आया जब अल्मोड़ा बाजार में रानीखेत निवासी श्री मनीष चन्द्र जोशी का नया और कीमती आईफोन 16 कहीं गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब फोन नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी। इसी बीच, पोखरखाली के रहने वाले एक जागरूक और ईमानदार नागरिक श्री आशीष बोरा को अल्मोड़ा बाजार में यह फोन लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला। आशीष ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए फोन को अपने पास रखने के बजाय सीधे कोतवाली अल्मोड़ा ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:  अल्मोड़ा के पातालदेवी को पर्यटन कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी तेज, DM Anshul Singh ने महिला बुनकरों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

अल्मोड़ा पुलिस ने तत्परता से ढूंढा असली मालिक

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने फोन मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। मोबाइल लॉक होने के कारण शुरुआत में मालिक का पता लगाना मुश्किल था, लेकिन पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से इसके असली मालिक श्री मनीष चन्द्र जोशी (निवासी रानीखेत) का पता लगा लिया।पुलिस ने तुरंत मनीष चंद्र से संपर्क किया और उन्हें पहचान पत्र के साथ अल्मोड़ा कोतवाली आने को कहा। जब मनीष कोतवाली पहुंचे, तो पुलिस ने आशीष बोरा की उपस्थिति में उनका आईफोन 16 उन्हें सकुशल सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:  हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के रहे करीबी, नैनीताल से देश को दिए 2 ओलंपियन, खेल जगत के दिग्गज अहमद सिद्दीकी का निधन

जनता और पुलिस के समन्वय की अनूठी मिसाल

अपना खोया हुआ कीमती आईफोन वापस पाकर मनीष चन्द्र जोशी बेहद भावुक और खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए बेईमानी पर उतर आते हैं, वहीं आशीष बोरा जैसे लोग समाज में ईमानदारी की जीती-जागती मिसाल हैं। इसके साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली और तत्परता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  CM Pushkar Singh Dhami का ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध

अल्मोड़ा के कोतवाल ने नागरिक आशीष बोरा की पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे ईमानदार नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस वस्तु या मोबाइल मिलता है, तो वे उसे तुरंत नजदीकी थाने में जमा कराएं ताकि अपराधों पर भी रोक लगाई जा सके और असली हकदार तक उसकी अमानत पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *