रानीखेत निवासी का खोया हुआ कीमती आईफोन (iPhone 16) सकुशल किया वापस

Almora Police Smart Cell: अल्मोड़ा बाजार में खोया हुआ एक कीमती आईफोन 16 पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंच गया है। पोखरखाली निवासी आशीष बोरा को मिले इस फोन को उन्होंने कोतवाली में जमा कराया, जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीखेत निवासी मोबाइल स्वामी को ढूंढ निकाला और फोन सुपुर्द किया।