नैनीताल में खोई मुरादाबाद के पर्यटक की 5 वर्षीय मासूम, देवदूत बने कांस्टेबल ने खोजकर मां को सौंपा

नैनीताल के मल्लीताल में मुरादाबाद से आए पर्यटक परिवार की 5 वर्षीय मासूम बेटी अचानक भीड़ में बिछड़ गई। परिजनों की सूचना पर मल्लीताल चौकी के कांस्टेबल मनोज जोशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को ‘कैपिटल हॉल’ के पास से सकुशल बरामद कर मां शबाना के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।

छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, खुद मोर्चे पर उतरे SSP नैनीताल

DSB Campus Nainital छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सुपर अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों ने सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया है और चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

स्कूली बच्चों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल, SSP नैनीताल के निर्देश पर परिजनों का पुलिस एक्ट में चालान

कालाढूंगी क्षेत्र में सड़क के बीचों-बीच स्कूली बच्चों के बीच हुए आपसी लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

मानसून की विदाई के बाद सज गए चारों धाम, 15 सितंबर से Chardham Yatra Second Phase के लिए उमड़ेगा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में मानसून सीजन खत्म होने के बाद 15 सितंबर से Chardham Yatra Second Phase आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहा है। रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए हैं।