Cyber Crime: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट कर रहा था, जिसे साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया।