Uttarakhand Karwa Chauth Holiday 2026: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश भर की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का बड़ा तोहफा दिया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, शैक्षणिक संस्थानों और राजकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जानिए शासन के इस आदेश से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
