Uttarakhand Asha Worker Protest Nainital: नैनीताल के प्रसिद्ध तल्लीताल डांठ पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) ने मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण को लेकर जोरदार राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री द्वारा 5 साल पहले किए गए वादों को पूरा न करने से नाराज आशाओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 7 सूत्रीय मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो 22 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगी।
