सादे कपड़ों में पुलिस, चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख! नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में खलल डालने वालों की अब खैर नहीं, एसपी खुद उतरे मैदान में

नैनीताल में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर ड्रोन, सीसीटीवी और भारी पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं।