देहरादून में जलागम मंत्री Ram Singh Kaira ने विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर सुस्त पड़ी परियोजनाओं पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव दलीप जवालकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, काम में पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने और विभागीय योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
