Nainital hotels full होने के कारण सरोवर नगरी में पर्यटकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। सप्ताहांत (लॉन्ग वीकेंड) पर क्षमता से अधिक सैलानी पहुंचने से सभी होटल और होमस्टे पूरी तरह पैक हो गए, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को कड़कड़ाती ठंड के बीच सड़कों, गाड़ियों और खुले सार्वजनिक बरामदों में रात गुजारनी पड़ी। प्रशासन ने बिना एडवांस बुकिंग के आने वाले पर्यटकों को अन्य नजदीकी पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने की सलाह दी है।