Lalkuan Police: सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, कोतवाली में प्रदर्शन

लालकुआं में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को जान से मारने और अपहरण की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आरोपी पंकज कोरंगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।