BJP Rajya Sabha Candidate Dinesh Arya: उत्तराखंड से दिनेश आर्य राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन हैं धामी सरकार के ये ‘दर्जाधारी मंत्री’

भाजपा ने कुमाऊं क्षेत्र के एक मजबूत अनुसूचित जाति (SC) चेहरे को उच्च सदन भेजने का दांव खेलकर राज्य में बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। वर्तमान में राज्य से राज्यसभा सदस्य के रूप में महेंद्र भट्ट (ब्राह्मण) और कल्पना सैनी (ओबीसी) पहले से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में दिनेश आर्य को मौका देकर भाजपा ने क्षेत्रीय (गढ़वाल-कुमाऊं) और जातिगत संतुलन को पूरी तरह स्थापित किया है।