बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू, अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़; एसपी चमोली ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। पंच पूजाओं की शुरुआत के साथ ही धाम में अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मंदिर परिसर, डोली यात्रा मार्ग और मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जापान से आए श्रद्धालु की डेढ़ लाख की घड़ी ढूंढकर लौटाई, भीड़ में बिछड़े दो लोगों को भी अपनों से मिलाया

श्री बद्रीनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच चमोली पुलिस ने जापान से आए श्रद्धालु की खोई ₹1.50 लाख की घड़ी बरामद कर लौटाई। इसके साथ ही धाम और माणा गांव में बिछड़े दो श्रद्धालुओं को भी सकुशल परिजनों से मिलाया।

Gairsain Development Projects: सीएम धामी ने चमोली को दी ₹231.91 करोड़ की सौगात, रामगंगा बांध से दूर होगी पेयजल किल्लत

Gairsain Development Projects: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से ₹231.91 करोड़ की 12 बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस विकास पैकेज में ₹122.69 करोड़ की महत्वाकांक्षी रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल किल्लत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

बदरीनाथ में सेना और संस्कृति का अनूठा संगम, सीएम धामी ने कहा- ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूलमंत्र पर बढ़ रहा उत्तराखंड

बदरीनाथ में भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत Devbhoomi Cultural Festival Badrinath का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में पहुंचे अतिथियों ने मातृशक्ति के स्टॉलों का निरीक्षण किया और सेना के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।