Katna Wari Motor Road: आजादी के 78 साल बाद वारी गांव पहुंचेगी सड़क, 84 लाख रुपये मंजूर; ग्रामीणों में खुशी की लहर

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित वारी गांव के ग्रामीणों का 78 साल पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने कटना-वारी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए करीब 84 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से वन विभाग की मंजूरी और डीपीआर के बाद मिली इस सौगात से अब ग्रामीणों को मरीजों को कंधे या घोड़े पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी।